भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के तहत भाजपा मंडल द्वारा करतारपुर में एक सेमिनार का हुआ आयोजन
KARTARPUR EXCLUSIVE (PARDEEP KUMAR) 24-03-2025 | भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के तहत भाजपा मंडल द्वारा करतारपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया | जिसमे भाजपा जिला जालंधर देहाती महामन्त्री एडवोकेट कृष्ण कुमार विशेष तौर पर पहुंचे | इस मोके पर भाजपा जिला जालंधर देहाती महामन्त्री एडवोकेट कृष्ण कुमार का स्वागत भाजपा जिला मंत्री शैली महाजन और युवा नेता भीम कुमार ने सिरोपा देकर किया |
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला जालंधर देहाती महामन्त्री एडवोकेट कृष्ण कुमार ने कहा की यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी को समर्पित वर्ष है इस मोके पर उन्होंने श्री अटल बिहारी जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला और बताया की किस प्रकार उनकी लिखी कविता अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाली कविता है जो किसी भी निराश व्यक्ति की आशा की तरफ ले जाती है |
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिला मंत्री शैली ने कहा की वे एक दूरंदेशी, देश भक्त और ईमानदार राजनेता थे भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता उनसे प्रेरणा लेता रहेगा | इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रधान भीम कुमार, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रधान नरिंदर सिंह और जनरल सेक्रेटरी अजीत पाल सिंह नन्दरा , सेक्रेटरी सतीश मल्होत्रा व् दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।