KARTARPUR EXCLUSIVE (PARDEEP KUMAR) 14-03-2025 | भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के तहत उन लोगों को चिन्हित व् सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने कभी अटल जी के साथ काम किया या उनकी यादों को संजो कर रखा है | इसी कड़ी में भाजपा मंडल करतारपुर ने भाजपा जिला जालंधर देहाती महामन्त्री एडवोकेट कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भाजपा के टकसाली नेता श्री सुदर्शन ओहरी जी को सन्मानित किया |

इस अवसर पर अटल जी के साथ अपनी समृतियों के बारे में बात करते हुए श्री सुदर्शन ओहरी जी ने बताया की कैसे जालंधर, लुधिअना , अमृतसर और दिल्ली की किसान रैली में उन्हें अटल जी से मिलने और उनके साथ समय व्यतीत करने का सौभाग्य मिला | उन्होंने कहा की वे एक दूरंदेशी, देश भक्त और ईमानदार राजनेता थे भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता उनसे प्रेरणा लेता रहेगा | इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला जालंधर देहाती महामन्त्री एडवोकेट कृष्ण कुमार ने कहा की यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी को समर्पित वर्ष है इस मोके पर उन्होंने श्री अटल बिहारी जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला और बताया की किस प्रकार उनकी लिखी कविता अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाली कविता है जो किसी भी निराश व्यक्ति की आशा की तरफ ले जाती है | इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शैली महाजन, युवा मोर्चा प्रधान भीम कुमार, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रधान नरिंदर सिंह और जनरल सक्रेटरी अजित पाल सिंह नन्दरा , सेक्रेटरी सतीश मल्होत्रा व् अन्य मौजद थे।